{"_id":"5f2067208ebc3e63a145c339","slug":"ambulance-mathura-news-agr4524977186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपलिंग के लिए एंबुलेंस लेकर नहीं जा सकेंगे एलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपलिंग के लिए एंबुलेंस लेकर नहीं जा सकेंगे एलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अब लैब टेक्नीशियन कोरोना मरीजों के सैंपल एकत्रित करने के लिए 108 एंबुलेंस का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। अब शासन ने इस पर रोक लगा दी है। शासन ने आदेश दिए हैं कि सैंपल लेने का कार्य सीएमओ ऑफिस की गाड़ी से किया जाए। यह व्यवस्था अन्य मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की शिकायतों पर की गई है।
कोरोना काल में बीमार मरीजों को एंबुलेंस के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बार-बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय से मरीजों को लाने नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे कई बार मरीज की जान पर भी बन रही है। लगातार मिल रहे शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने सीएमओ को प्रेषित आदेश में कहा कि एक फोन पर मरीज के घर एंबुलेंस पहुंचनी चाहिए। यदि एंबुलेंस से लैब टेक्नीशियन के साथ सैंपलिंग कराने के लिए भेजा जा रहा है तो इसे बंद कर दिया जाए। सीएमओ ऑफिस से अटैच वाहनों से टेक्नीशियन को सैंपलिंग के लिए भेजा जाए। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग यूनियन संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात यादव ने बताया कि शासन से आदेश आ गया है। अब हमारे चालक सैंपलिंग में जाने वाले टेक्नीशियन के साथ नहीं जाएंगे। अब एंबुलेंस का प्रयोग उपचार के बाद डिस्चार्ज किए गए कोरोना मरीजों को घर छोड़ने के लिए भी नहीं किया जाएगा। शासन के आदेश पर कार्य किया जाएगा।