{"_id":"5ee45e898ebc3e42ca7a4e5a","slug":"amar-ujala-foundation-camp-for-blood-donation-on-14-june-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर बनें महादानी, बचाएं दूसरों की जिंदगानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर बनें महादानी, बचाएं दूसरों की जिंदगानी
Sat, 13 Jun 2020 10:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:35 AM IST
सार
- अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कल्याण ब्लड बैंक में आयोजित होगा शिविर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक बार फिर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। 14 जून को यह विशेष शिविर महोली रोड, जनकपुरी स्थित कल्याण ब्लड बैंक में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा सामान्य लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इस रक्त के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। इसी प्रक्रिया में एक बार फिर 14 जून को शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान करने वाले रक्तदानवीरों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्तदान के इच्छुक लोग फोन नंबर 8630998225 पर कॉल या एसएमएस कर पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। फाउंडेशन से जुड़े चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। स्वस्थ व्यक्ति तीन माह उपरांत रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये संस्थाएं आईं साथ
अग्रवाल क्लब परिवार, प्रथम पहल फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, युवान इंटरनेशनल क्लब, अग्रबंधु सभा सेवा संस्थान, श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति, लायंस क्लब मथुरा, रोटरी क्लब मथुरा, रक्तदाता फाउंडेशन राया, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच, वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसायटी, उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा, किसान यूनियन, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग आदि।