फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akhilesh should drown in water full of chullu: Amit Shah

चुल्लू भर पानी में डूब मरें अखिलेश: अमित शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh should drown in water full of chullu: Amit Shah
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा-वृंदावन आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारें तुष्टीकरण के आधार पर चलीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अखिलेश बाबू के नेताओं के घर नोट निकलते हैं। बाहुबली परेशान करते थे, बहन-बेटियों का अपमान होता था। अब बाहुबली गले में पट्टी लगाकर सरेंडर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अखिलेश यादव अब चुल्लू भर पानी में डूब मरें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद मथुरा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ के दौरान अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि जब भी अपराधियों पर गाज गिरती है तो अखिलेश के पेट में दर्द होता है। मुख्तार अंसारी और आजम खान को पकड़ने पर दर्द हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गन्ना किसानों को भुगतान किया, जबकि बुआ और भतीजे के राज में गन्ना मिलें बंद कर दीं।
विज्ञापन

यह दोनों सरकार एक जाति का काम करती हैं। भाजपा की सरकार संपूर्ण समाज की बात करती है। सपा प्रमुख फ्री बिजली की बात करते हैं, जबकि सरकार में रहते बिजली नहीं दे पाए थे। भाजपा ने आम कार्यकर्ता श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा मंत्री बनाकर यूपी की बिजली व्यवस्था में सुधर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करने आया हूं। यह भगवान श्रीकृष्ण का क्षेत्र है। यहां अत्याचारों के पर्याय कंस का वध हुआ। यूपी का चुनाव आने वाले समय में देश के विकास में सहयोगी बनेगा। उन्होंने कहा कि 14 और 17 के बाद अब 22 के चुनाव में भी कमल खिलेगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने मोदी योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि राममंदिर बन रहा है। भूमि पूजन हो गया। कश्मीर भारत का है।

अनुच्छेद 370 को वोट बैंक के चलते किसी ने छुआ नहीं था। मोदी जी ने उसे हटा दिया। सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों का खात्मा किया। भाजपा सरकार में यूपी समृद्धशाली और विकास के पथ पर बढ़ा है। काशी, चित्रकूट, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में विशेष विकास हुआ। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक आरोप तक नहीं है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने यूपी को लूटने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed