{"_id":"616edf8ec2b6926b232a4e39","slug":"agriculture-officers-started-going-to-the-fields-with-tehsil-workers-mathura-news-mtr5072159152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कर्मियों के संग खेतों पर जाने लगे कृषि अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कर्मियों के संग खेतों पर जाने लगे कृषि अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बारिश के बाद किसानों के हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि अधिकारी और तहसील कर्मियों ने काम शुरू कर दिया है। संयुक्त टीम किसानों से संपर्क कर मौके की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही किसानों को आपदा राहत मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
दो दिन लगातार बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। इसमें सरसों बोने से लेकर सब्जी आदि करने वाले किसानों की फसल पर विपरीत असर पड़ा। कृषि विभाग ने भी माना कि जनपद में खेती को नुकसान हुआ है।
अचानक हुई बारिश को प्राकृतिक आपदा मानते हुए कृषि अधिकारियों ने इसके आकलन के लिए क्षेत्रीय संबधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि जिन किसानों का फसल बीमा है वह टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। ताकि इस सूचना के बाद अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर जानकारी कर फसल बीमा मिलने की कार्रवाई कर सके।