फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agrasen jayanti mahotsav in mathura

अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ

Tue, 13 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 13 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
agrasen jayanti mahotsav in mathura
श्रीअग्रवाल महासभा के तत्वावधान में मनाए जा रहे तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा, ध्वजारोहण और पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ हो गया।
विज्ञापन


सुबह अग्रसेन अतिथि भवन कुशक गली पर सभा के अध्यक्ष चौधरी मुरलीधर अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद अग्रवाटिका पर ध्वजारोहण और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में कटरा कसेरट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसमें समाज की 108 महिलाएं अपने सिर पर कलशों में यमुना जल लिए थीं। सर्वप्रथम समाज के बालक डांडिया करते चल रहे थे। ये यात्रा अग्रसेन मसानी चौक पहुंची यहां महिलाओं ने यमुना जल से महाराजा अग्रसेन का अभिषेक किया। इसके बाद तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला पर ध्वजारोहण के साथ हवन पूजा का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राजेश बजाज और मंत्री युगल किशोर ने सभी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष चौधरी मुरलीधर अग्रवाल, प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डा. अशोक अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, मुख्य संयोजक सुरेश चंद अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल ‘ब्रजवासी’, कन्हैया लाल बजाज, प्रेम सर्राफ, वृंदावन बिहारी अग्रवाल, महेश अग्रवाल, नवीन मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन सर्राफ, राजीव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, विष्णु कुमार सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, ब्रजबिहारी अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, मनोज सर्राफ, संजय अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed