फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agneepath rail protest: RPF registers three FIRs

अग्निपथ रेल विरोध : आरपीएफ ने दर्ज कीं तीन एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agneepath rail protest: RPF registers three FIRs
मथुरा। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक जाम करने वालों पर सरकार के सख्त रुख के बाद आरपीएफ ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। आरपीएफ बवाल करने वालों की वीडियो के माध्यम से पहचान करेगी। उसने दो मामले मथुरा आरपीएफ तथा एक मामला कोसीकलां थाने में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरहौली पुल और गांव भैंसा सहित छाता में जन आंदोलन करने वालों ने बवाल काटा था। उनके द्वारा नरहौली पुल के नीचे ट्रैक जाम कर हंगामा काटा था। वेस्टर्न रूट की कोटा जनशताब्दी ट्रेन को रोक कर दिया था। वहीं ग्राम भैंसा के निकट उपद्रवियों ने मालगाड़ी को रोक लिया था। मालगाड़ी पर पथराव भी किया गया। छाता रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने हंगामा करते हुए रेलवे ट्रैक को चार घंटे तक जाम किया था।
विज्ञापन

आरपीएफ के सहायक कमांडेंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि उपद्रव के मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं छाता रेलवे स्टेशन पर हंगामा करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोसी आरपीएफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भैंसा रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने वाले 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो जाने के बाद वीडियो रिकार्डिंग से उपद्रवियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान पुख्ता हो जाने के बाद उपद्रव में शामिल लोगों की गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed