फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitators opposing Banke Bihari Corridor in Vrindavan went to temples and sought support of saints and mahants

Banke Bihari Corridor: आंदोलनकारी कर रहे  जनसंपर्क, मंदिर-मंदिर जाकर संत और महंतों का मांगा समर्थन

Thu, 09 Feb 2023 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 01:29 PM IST
सार

वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर प्रस्तावित कॉरिडोर का स्थानीय लोग, दुकानदार, सेवायत, पुजारी विरोध कर रहे हैं। लगातार 29वें दिन भी उनका विरोध प्रदर्शन चला। आंदोलनकारियों ने संतों और महंतों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा है। 

विज्ञापन
agitators opposing Banke Bihari Corridor in Vrindavan went to temples and sought support of saints and mahants
आंदोलनकारियों ने संतों से मांगा समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। स्थानीय लोग, दुकानदार, सेवायत, पुजारी इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में आंदोलनकारियों ने संतों और महंतों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा है। 

विज्ञापन


ब्रजवासी 29 दिन से कॉरिडोर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। 29वें दिन वह वृंदावन के विभिन्न साधु-संतों से मिले। वह गीता नीषी ज्ञानानंद महाराज से उनके परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में जाकर मिले। उनसे अपना दर्द बताया। कहा कि कॉरिडोर नहीं बनना चाहिए। कहा कि काशी और उज्जैन में कॉरिडोर बनने के बावजूद भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है। ऐसे ही कुछ हालात श्रीधाम वृंदावन में होंगे। 

विज्ञापन

सिंहपौर हनुमान मंदिर के श्रीमहंत सुंदरदास महाराज से मिले

इस पर महाराजश्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाएंगे। उनसे इस विषय पर व्यापक चर्चा करेंगे। कहा कि कॉरिडोर को बनाने के लिए ब्रजवासियों के घर और दुकान नहीं उजड़ने चाहिए। इसके बाद वह लोग सिंहपौर हनुमान मंदिर के श्रीमहंत सुंदरदास महाराज से मिले। दीपक पाराशर ने बताया कि महाराज ने कहा कि कॉरिडोर नहीं बनना चाहिए। शासन प्रशासन इसी मंदिर को थोड़ा और भव्य रूप दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंत श्रीलाडली शरण महाराज से मिलकर अपना दर्द बताया

सभी लोगों ने श्रीराधारानी बड़ा रासमंडल महंत श्रीलाडली शरण महाराज से मिलकर अपना दर्द बताया। इस मौके पर राजेश कृष्ण शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सोहनलाल मिश्रा, रुक्मिणी रमण गोस्वामी, गोविंद तिवारी, मनमोहन गोस्वामी, प्रमोद सारस्वत, राजकुमार गोस्वामी, मनमोहन गोस्वामी, सुमित मिश्रा, आचार्य हरिओम गुरु जी, देवनारायण थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed