फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitation against government

ट्रेड यूनियन हड़ताल से बैंकों में 500 करोड़ का लेन-देन अटका

Thu, 09 Jan 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
agitation against government
पंजाब नेशनल बैंक पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी और एलआईसी एंप्लाइज। - फोटो : MATHURA
मथुरा। ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के कारण बुधवार को बैंक और डाक सेवा प्रभावित रही। वहीं बैंकों में कामकाज नहीं होने के कारण करीब 500 करोड़ का लेनदेन अटक गया। इससे व्यवसायी वर्ग पूरी तरह प्रभावित रहा। वहीं, हड़ताल में बैंक, पोस्टऑफिस, आंगनबाड़ी और मजदूर यूनियनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हड़ताल से करीब 200 बैंकाें की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इससे करीब 500 करोड़ का लेनदेन अटक गया। वहीं बैंकों के ग्राहक भी परेशान रहे। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक चौकी बाग बहादुर पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उधर, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रीय कामगार सम्मेलन के मांगपत्र को तुरंत माना जाए वेतन का पुनरीक्षण किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बैंकों में स्टाफ की पर्याप्त भर्ती करने, नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाली करने और बैंकों के विलय को रोकने की मांग की। प्रदर्शन में यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन, एआईबी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारी शामिल हुए।
इसी प्रदर्शन मेें ऑल इंडिया ओरिएंटल बैंक इम्पलाईज फेडरेशन, जीवन बीमा कर्मचारी संगठन इंटक, सीटू, किसान सभा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर ऑल इंडिया ओरिएंटल बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय महासचिव केएच पांडेय, जीवन बीमा कर्मचारी संगठन मंडलीय उपाध्यक्ष आर आर उपाध्याय, इंटक के जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी, सीटू के जिलाध्यक्ष टिकेन्द्र शाद सीटू के पदाधिकारी गिरधारी लाल चतुर्वेदी किसान सभा दिगंबर सिंह, इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय सहायक मंत्री गोपाल खन्ना, बैंक ऑफ बड़ौदा स्टॉफ एसोसिएशन के जिला मंत्री महेश शर्मा यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व मंत्री बामन जी चतुर्वेदी आदि रहे। सभा का संचालन यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जिला सचिव केके पांडेय ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगमोहन शर्मा ने की ।
‘महंगाई पर रोक लगाओ, निजीकरण पर रोक लगाओ...’
अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने सौंख अड्डा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए ‘महंगाई पर रोक लगाओ, निजीकरण पर रोक लगाओ, ताना शाही पर रोक लगाओ’ संबंधी नारे लगाए।
इस अवसर पर अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष साथी आरआर उपाध्याय के अलावा संयुक्त सचिव भूपेन्द्र सैनी, अनिल रावत, अजय शर्मा, सूरज यादव, चौधरी भीम, कविश उपाध्याय, बाबू लाल, केबी शर्मा, राकेश, डीआर शर्मा मौजूद थे।
आंगनबाड़ियों ने भी किया विरोध
आंगनबाड़ी श्रमिक संघ ने किसान संगठनों के समर्थन पर कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आंगनबाडिय़ों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
इसमें सीपीआई कामरेड गफ्फार अब्बास, नशीर शाह एडवोकेट, लोकदल कुंवर नरेन्द्र सिंह, किसान सभा के छीतर सिंह एडवोकेट, एआईएसएफ रवि शर्मा आंगनबाड़ी मधु शर्मा, महिला फेडरेशन की राधा चौधरी,एटक के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिसौदिया,नत्थीलाल पाठक आदि मौजूद रहे।

मुख्य डाकघर पर किया प्रदर्शन
डाकघरकर्मियों ने मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन कर अपनी 24 सूत्री मांगों के लिए आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सभा में पवन कुमार गौतम, राजेश शर्मा, दिनेश यादव, अशोक शर्मा, केके उपाध्याय, प्रशांत दुबे, मनीष सिंह ठाकुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed