{"_id":"6161a76a8ebc3e57153b7842","slug":"advisory-issued-for-those-coming-from-five-corona-affected-states-mathura-news-mtr5066539154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच जरूरी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच जरूरी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Sat, 09 Oct 2021 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:00 PM IST
सार
केरल, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम व मेघालय राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में मथुरा में ज्यादा सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम व मेघालय राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में मथुरा में ज्यादा सजगता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पांचों राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। इससे केंद्र सरकार लगातार अलर्ट जारी कर रही है। अब इन राज्यों से आने वालों को कोरोना की जांच करवाना जरूरी होगा।
मथुरा की सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर बताया गया है कि जो लोग 16 से 31 अक्तूबर के मध्य इन राज्यों से आ रहे हैं तो उन्हें अपने यहां 12 से 15 अक्तूबर के बीच कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करा लेनी होगी। वह रिपोर्ट निगेटिव होने पर दिखाना होगा। इसके अलावा जिनके कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज लग चुकी हों, वह सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।
इन राज्यों से 16 से 31 अक्तूबर के मध्य आने वाले वे लोग यदि जांच करवा कर नहीं आए हैं और उनके कोरोना वैक्सीन नहीं लगी है तो उन्हें यहां जांच करवानी होगी। पहले एंटीजन फिर आरटीपीसीआर जांच होगी। साथ ही वे होम क्वारंटीन न भी रहेंगे। यदि जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन लोगों को गाइडलाइन के अनुसार 14 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। वे आम पब्लिक में नहीं जा पाएंगे।