फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adulteration in spices pulses and oil continues in Mathura more than half of samples have failed

Mathura: मसाले, दाल और तेल में मिलावट का खेल, आधे से अधिक नमूने फेल; घर पर इस तरह करें असली-नकली की पहचान

Sun, 03 Mar 2024 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 07:32 PM IST
सार

मथुरा में मसाले, दाल और तेल में मिलावट का खेल जारी है। यहां आधे से अधिक नमूने फेल निकले हैं। ये खाद्य पदार्थ सेहत के लिए खतरनाक हैं। 

विज्ञापन
adulteration in spices pulses and oil continues in Mathura more than half of samples have failed
खाद्य पदार्थों में मिलावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मिलावट का खेल जारी है। घर की रसोई में बने खाने को शुद्ध मानने वाले जरा सावधान हो जाएं। मिलावटखोर, मुनाफाखोरी के लालच में घर-घर रसोई में जहर घोल रहे हैं। यह जहर मसाले, खाद्य तेल, दालों के रूप में रसोई में पहुंच रहा है। मसाले, तेल-रिफाइंड, दाल, खाद्य रंगों में मिलावट की जा रही है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि विभागीय टीम ने एक साल में मसाला, खाद्य तेल-रंग आदि बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। इन सैंपलों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। वहां से आई रिपोर्ट हैरान करने वाली हैं। मसालों के 20 में सात नमूने अधोमानक और पांच असुरक्षित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

तेल के 14 में से 7 नमूने प्रयोगशाला की जांच में फेल हुए हैं। रिफाइंड के 9 में से 4 सैंपल फेल पाए गए। इनमें दो असुरक्षित और दो अधोमानक मिले। खुली व पैकेट बंद दाल के नौ में से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। दालों में रंगों को मिलाया जा रहा है। मसाले के पाउडर में मिलावट करने के लिए कृत्रिम रंग, चाक पाउडर, स्टार्च और इसी तरह की चीजें मिलाई जाती हैं। 

विज्ञापन

डॉ. गौरी शंकर के अनुसार लोग छोटे-छोटे उपाय कर खुद से ही इन खाद्य पदार्थों की पहचान कर सकते हैं। वहीं, मिलावटखोरों के खिलाफ विभाग ने सीजेएम व एडीएम कोर्ट में अपराध की प्रकृति के अनुसार वाद दायर करा रहा है।

विज्ञापन

मिर्च-हल्दी, काली मिर्च, हींग की ऐसे करें पहचान

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार लाल मिर्च पाउडर और हल्दी में कृत्रिम रंगों की मिलावट की जाती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर या हल्दी मिलाएं। शुद्ध लाल मिर्च पाउडर कांच के तले में डूब जाएगा, जबकि मिलावटी पानी पर तैर जाएगा। 

इसी तरह शुद्ध हल्दी पानी में डूब जाएगी जबकि मिलावटी हल्दी पानी को पूरी तरह पीला कर देगी। काली मिर्च को पानी में मिलाते हैं, तो केवल वास्तविक शुद्ध काली मिर्च ही बर्तन के तल पर बैठेगी, जबकि अन्य संदूषण पानी की सतह पर तैरेंगे। 

थोड़ी सी हींग को कूटकर पानी में घोल लें। अगर, हींग पानी में बिना कोई रंग छोड़े घुल जाए तो वह शुद्ध है। पानी में शुद्ध नमक मिलाने से कोई तलछट या धुंधलापन नहीं रहेगा। ऐसा नहीं है, तो नमक में चाक मिला हुआ है।

सरसों के तेल की ऐसे करें पहचान

सरसों के तेल को एक कटोरे में लेकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। तेल जम जाए, या सफेद धब्बे आने लगे तो तेल में मिलावट है।

जहां तक संभव हो बाजार से साबुत मसाले लाएं और घर पर पीसकर इस्तेमाल करें। ऐसा नहीं कर सकते हैं तो ब्रांडेड मसालों और आईएसआई मार्क वाले मसाले इस्तेमाल करें। सस्ते का लालच न करें। खाद्य पदार्थों की खरीद के बिल सुरक्षित रखें। अपमिश्रण का मामला सामने आता है तो उचित दस्तावेज के साथ शिकायत करें। -डॉ गौरीशंकर, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed