फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Admitted to isolation ward

श्रीलंका से लौटे व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

Mon, 23 Mar 2020 04:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Admitted to isolation ward
मथुरा। शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की संदिग्धता के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रोगी के लिए सोमवार की सुबह राहत देने वाली थी। पीड़ित की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पीड़ित और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अभी पीड़ित को आइसोलेशन में ही रखा गया है।
विज्ञापन

18 मार्च को श्रीलंका से लौटे मथुरा की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति जुकाम, खांसी और बुखार के संक्रमण के चलते शनिवार की सुबह जिला अस्पताल पहुुंचा। यहां चिकित्सकों ने पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। जिला अस्पताल की सैंपल कलेक्शन टीम ने पीड़ित के खून के सैंपल जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजे थे।
विज्ञापन

सोमवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पीड़ित ने राहत की सांस ली है।
सऊदी अरब से लौटे युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
फरह के गांव परखम निवासी युवक को कोरोना का संदिग्ध संक्रमण होने की सूचना के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल के सैंपल कलेक्शन टीम ने संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परखम निवासी युवक पिछले दिनों सऊदी अरब से लौटा है। भारत आने के बाद युवक की तबियत बिगड़ने लगी। युवक में जुकाम, खांसी और बुखार के लक्षण होने पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रैपिड रेस्पोंस टीम ने प्राथमिक जांच करने के बाद युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल के सैंपल कलेक्शन टीम ने संदिग्ध के ब्लड आदि के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed