फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Admission process under RTE will start from December 1

Mathura News: एक दिसंबर से शुरू होगी आरटीई के तहत प्रवेश की प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Admission process under RTE will start from December 1
मथुरा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में निशुल्क प्रवेश के लिए इस बार एक दिसंबर से ही प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के साथ ही जिले के महत्वपूर्ण स्थान पर होर्डिंग और पोस्टर आदि लगवाए जाएंगे। बीएसए कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भी अभिभावकों के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।
विज्ञापन



शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बच्चे का प्रवेश कॉन्वेंट स्कूलों में कराने के लिए एक दिसंबर से अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने पिछले सत्र में कई जिलों में प्रवेश प्रक्रिया में विलंब को देखते हुए पहली बार सत्र के पहले ही समय सारिणी जारी की है। इसके अनुसार पहले चरण में एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक आवेदन होगा। 20 से 23 दिसंबर तक सत्यापन करके लॉक किया जाएगा। 24 दिसंबर को लाॅटरी निकलेगी और 27 दिसंबर को आवंटन की सूची जारी होगी।
विज्ञापन


बीएसए सुनील दत्त के अनुसार दूसरे चरण में एक जनवरी से 19 जनवरी तक आवेदन होंगे। 20 से 23 जनवरी तक सत्यापन व लॉक और 24 जनवरी को बच्चों के प्रवेश के लिए गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के आवंटन की सूची अर्थात लाॅटरी निकलेगी। तीसरे चरण के लिए एक फरवरी से 19 फरवरी तक आवेदन होगा। 20 से 23 फरवरी तक सत्यापन के बाद लाॅक और 24 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चौथे चरण में एक मार्च से 19 मार्च तक अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 20 से 23 मार्च तक आवेदन पत्रों को सत्यापन के बाद लाॅक किया जाएगा। 24 मार्च को लाटरी निकलेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों की यू-डाइस पोर्टल से मैपिंग कराई जा रही है, जिससे पिछले सत्र की अपेक्षा सीटें बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed