{"_id":"61cb5914c152a66e204bbec6","slug":"administration-ran-on-the-information-of-illegal-construction-at-dussehra-fair-site-mathura-news-mtr5108893160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेला स्थल पर अवैध निर्माण की सूचना पर दौड़ा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेला स्थल पर अवैध निर्माण की सूचना पर दौड़ा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील। कस्बा नौहझील स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के मैदान दशहरा मेला स्थल व ईदगाह स्थल पर अवैध निर्माण की सूचना पर प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। मौके पर अवैध निर्माण होते मिला। इस पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
कस्बा नौहझील स्थित वनखंडी महादेव मंदिर के मैदान दशहरा मेला स्थल व ईदगाह स्थल को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले कई वर्ष से इस स्थल पर हिंदू लोग दशहरा मेला एवं मुस्लिम ईद पर नमाज पढ़ते हैं। इस स्थल को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। कस्बे में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रामलीला कमेटी को दशहरा स्थल पर लगी दीवार के ऊपर अवैध निर्माण कराने के बारे में सूचना मिली।
पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी डीएम नवनीत सिंह चहल को दी। डीएम ने मौके का निरीक्षण करने को नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को भेजा। वे राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दीवार के ऊपर निर्माण होना पाया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का आरोप था कि दशहरा मेला की भूमि पर अराजक तत्व अवैध निर्माण करा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस जमीन पर बीते सैकड़ों वर्ष से दशहरा मेला का आयोजन होता आ रहा है।
विज्ञापन
मुस्लिम लोग अपनी जमीन बता कर हक जताते हैं। राजस्व निरीक्षक रामकुमार शर्मा ने बताया कि डीएम के यहां रामलीला कमेटी द्वारा शिकायत की गई थी। दशहरा मेला स्थल पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार पर हुए निर्माण को लेकर कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दशहरा स्थल पर लगी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसी को सही कराया गया है। पूरी तरह शांति है।