फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ADM inspected the quality of development works

Mathura News: एडीएम ने परखी विकास कार्यों की गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
ADM inspected the quality of development works
कोसीकलां। एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

निरीक्षण अभियान में एडीएम पंकज कुमार के साथ एडीएम नंद किशोर, एसडीएम अखिलेश कुमार और चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल शामिल थे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार और जेई ब्रजेश मघेशिया भी टीम का हिस्सा थे। टीम ने रामलीला मैदान, गांधी पार्क, शेरगढ़ रोड, बल्देवगंज, रामनगर, कान्हा गोशाला और एमआरएफ केंद्र जैसे स्थानों का दौरा किया। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुणवत्ता परखी और प्रगति की जानकारी ली। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने गांधी पार्क में बिटिया पार्क, कान्हा गोशाला और रामलीला मैदान के सुंदरीकरण की जानकारी दी। उन्होंने नाला निर्माण, अविकसित कॉलोनियों में सीसी सड़क और पेयजल लाइन का निरीक्षण भी कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed