{"_id":"63f902d0387cf519bf05ce14","slug":"actor-shergill-vrindavan-news-mtr5282691122-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अभिनेता शेरगिल पहुंचे बिहारीजी और गिरिराज जी की शरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अभिनेता शेरगिल पहुंचे बिहारीजी और गिरिराज जी की शरण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-58- गोवर्धन पहुंचे जिम्मी शेरगिल का दानघाटी मंदिर में स्वागत करते सेवायत पवन कौशिक।
=======================================================
अभिनेता शेरगिल पहुंचे बिहारीजी और गिरिराज जी की शरण में
- पूजा-अर्चना के बाद मनौती मांगी, सेवायतों ने पौराणिक महत्व के बारे में बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन/गोवर्धन(मथुरा)। बॉलीवुड के अभिनेता और निर्देशक जिम्मी शेरगिल शुक्रवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी और गिरिराज जी की शरण में पहुंचे। पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू ने जिम्मी शेरगिल को पूजन कराया। अभिनेता ने ठाकुरजी के जगमोहन में दीपक भी जलाया। सेवायत ने जिम्मी को प्रसादी माला, ठाकुरजी का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। मंदिर में दर्शन करने के दौरान लोगों को जब यह पता चला कि उनके चहेते अभिनेता भी यहां मौजूद हैं तो वे खासे उत्साहित नजर आए। युवक और युवतियों सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखे।
गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंच कर अभिनेता ने गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। उन्होंने बताया कि गिरिराज जी की शरण में आकर सुखद अनुभूति महसूस हुई है। गिरिराज जी में प्रभु श्रीकृष्ण का साक्षात रूप देखने को मिला है। सेवायत पवन कौशिक ने उनको गिरिराज जी की पौराणिक महत्व के बारे बताया। सेवायतों ने उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद भी दिया।
विज्ञापन
२८ साल पहले अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाले शेरगिल मुन्ना भाई एमबीएस जैसी दर्जनों फिल्मों में अभिनय दे कर चुके हैं। वर्तमान में वे बतौर निर्देशक काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सेवायत मथुरादास कौशिक, लाला पंडित, कन्हैया लाल शर्मा, हरीशंकर कौशिक, राजकुमार कौशिक, हीरालाल आदि मौजूद थे।