फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident on expressway in mathura

एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ से टकराई निजी बस, चालक की मौत

Sat, 14 Mar 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident on expressway in mathura
यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर बूथ से टकराई बस। - फोटो : MATHURA
मथुरा/मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देररात बेकाबू निजी बस मांट टोल बूथ से टकराकर पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। वहीं टोल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 27 सवारी घायल हो गईं। इनमें छह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। यह हादसा चालक को झपकी आने से हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली से 60 सवारियां लेकर प्राइवेट बस गोरखपुर के लिए चली थी। जब बस शुक्रवार की देर रात 11.50 बजे मांट टोल बूथ के पास पहुंची तभी अचानक बेकाबू हो गई और बूथ से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

इससे बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई और टोल बूथ कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्पीड तेज होने के चलते यह हादसा हुआ। सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत पुलिस के अफसर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांट के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया और पुलिसकर्मियों ने बस में फंसीं सवारियों को कर्मचारियों की मदद से निकाला। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर छह की हालत गंभीर होने पर नयति हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।
बस को क्रेन की मदद से टोल बूथ से हटवाया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि चालक नरेंद्र कुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी गांव मनभोना, पट्टी (प्रतापगढ़) की मौत हुई है। करीब 27 सवारी घायल हुई हैं।
यह हुए हैं घायल
जुली पत्नी नंदू सिंह निवासी शिव विकास नगर, नई दिल्ली, बनारसी मिश्रा पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सराय पोस्ट सरफाबाद, आदेश कुमार निवासी संत कबीर नगर(गोरखपुर), अंशु कुमार पुत्र उपेंद्र निवासी सैनिक बिहार, पुनाघाट (गोरखपुर), मयूरी वर्मा पुत्री ज्योतिशरण वर्मा निवासी एवीएस कॉलोनी, गाजियाबाद, पूनम वर्मा पत्नी ज्योतिशरण वर्मा निवासी एवीएस कॉलोनी, गाजियाबाद, विवेक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी विकास कॉलोनी भूरा घाट (गोरखपुर), अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम महमदा, श्याम देवरिया(महाराजगंज), नितेश मिश्रा पुत्र सतीशचंद्र मिश्रा निवासी विनीतापुरी, सुल्तानपुर, अमरावती पत्नी राजू निवासी मेदावर शहर, संत कबीर नगर, अरुण सैनी पुत्र रामकिशन सैनी निवासी किशन कुंज, लक्ष्मी नगर(दिल्ली), विवेक कुमार पुत्र मुरली मनोहर निवासी ग्राम छच्छापुर, टोका(आंबेडकर नगर), साकिब खान पुत्र अखलाक खान निवासी ग्राम इसाननगर, बांसी (सिद्धार्थ नगर), आदित्य सहाय पुत्र रामसहाय निवासी मीरा बाईपास, डमरूआ चौराहा (बस्ती), सुनील त्रिपाठी पुत्र महेंद्र त्रिपाठी निवासी कैंट, गोरखपुर, आयुष रमनराम निवासी कुशीनगर, उमंग जायसवाल पुत्र दिलीप कुमार निवासी कुशीनगर, कहाम अहराज पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी बस्ती, देवरिया, दिपांकर निवासी मनकपुर गोंडा, दयाशंकर और देवेश शंकर पुत्र विजय सिंह निवासी खलीलाबाद, अभिषेक पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी दिल्ली, रोशन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी देवरिया, कर्ण वर्मा पुत्र ज्योतिशरण वर्मा निवासी एवीएस कॉलोनी, गाजियाबाद

नहीं लग पा रही तेज स्पीड पर लगाम
मथुरा/मांट। एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर तेज स्पीड और झपकी हादसे का कारण बनी। गनीमत रही कि बड़ी जनहानि नहीं हुई, पर इतना जरूर है कि एक्सप्रेसवे पर स्पीड पर लगाम लगाने की काफी जरूरत है। यातायात पुलिस भी इस तरफ से पूरी लापरवाही बरत रही है। हादसे के बाद एक दो दिन जरूर अभियान चलाया जाता है, पर उसके बाद वहीं पुराने ढर्रे पर वाहन स्पीड से दौड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed