{"_id":"5fa83e518ebc3e9b97750ed7","slug":"accident-mathura-news-agr467304584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को रौंदकर ट्रक से भिड़ा कैंटर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को रौंदकर ट्रक से भिड़ा कैंटर, हंगामा
विज्ञापन
बलदेव में हुई सड़क दुर्घटना के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। अवैरनी चौराहे के समीप तेजी से आ रहे कैंटर ने रविवार की रात राया बलदेव की ओर से आ रहे बाइक सवार को अवैरनी चौराहे पर रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। यहां से भागते हुए कैंटर ने बलदेव सादाबाद रोड पर आलू से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
थानाक्षेत्र में रेशम सिंह उर्फ पपैया (40 वर्ष) पुत्र सूजान सिंह जाट निवासी अवैरनी रविवार रात बलदेव राया कोल्ड से ड्यूटी करके अपने गांव जा रहा था। अवैरनी चौराहे पर कैंटर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद भागते कैंटर ने बलदेव रोड पर सादाबाद की ओर से आ रहे आलू से भरे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक सवार चालक ओमवीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी मावली जिला एटा और कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को मथुरा भेज दिया गया है।
वहीं हादसे के बाद अवैरनी चौराहा पर मृतक रेशम के परिजनों ने जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। सीओ आरती सिंह आईपीएस, थानाध्यक्ष एसके तोमर बलदेव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया।