फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident in mthura

ऑटो पलटने से किसान की मौत, बुआ-भतीजी समेत पांच जख्मी

Tue, 04 Feb 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident in mthura
मथुरा। महुअन टोल के पास मंगलवार की सुबह सड़क पर पड़े पत्थर से बचने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। इससे ऑटो सवार किसान की मौत हो गई, जबकि बुआ-भतीजी समेत चार महिलाएं घायल हो गईं। फरह पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ऑटो छोड़कर भाग चुका था। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चालक ऑटो में पांच सवारियां भरकर फरह के लिए चला था। जब वह महुअन टोल के पास पहुंचा तो सड़क पर पड़े पत्थर से गाड़ी को बचने की कोशिश की, लेकिन इससे ऑटो पलट गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर भी वहां आ गए।
विज्ञापन

इस दौरान हरिचंद उर्फ हरिराम(52) पुत्र भूरिया निवासी लाडपुर(रिफाइनरी) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, श्रीमती निवासी महुअन, चंचल निवासी अडूकी(बुआ-भतीजी), लक्ष्मी पत्नी राजेंद्र सिंह और मंजू पत्नी रमेश निवासी गांव दौलतपुर घायल हो गईं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टरों ने हरिचंद को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि ऑटो सवार सभी फरह काम से आ रहे थे। ऑटो चालक फरार हो गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed