{"_id":"575c46cb4f1c1b520a9c6344","slug":"accident-in-mathura-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। साला गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
थाना मांट के गांव तलिया निवासी बबलू (20) दूध का कारोबार करते थे। शुक्रवार देर रात वे अपने साले रतन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव बसेला थाना राया के साथ रोजाना की तरह बाइक से वृंदावन दूध सप्लाई करने जा रहे थे।
गांव के समीप यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जाबरा टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। मृतक के परिवारीजनों ने थाना मांट में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मांट थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।