{"_id":"577fef254f1c1b62437f9a88","slug":"accident-in-goverdhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा मार्ग पर पेड़ से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा मार्ग पर पेड़ से टकराई कार, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेरी बहन की शादी से लौट रहे युवक और उसके दोस्त की आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर हादसे में मौत हो गई। गुरुवार की रात हुए हादसे में दो युवक गंभीर घायल हैं। घटना से शादी वाले परिवार और कस्बे में मातम छा गया है।
गोवर्धन के प्रमुख व्यवसायी किशन अग्रवाल की भतीजी की शादी गुरुवार को सौंख स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी। किशन अग्रवाल का पुत्र अमन अग्रवाल और उनके दोस्त राहुल मुखिया, गौरव, मुकुन्द, मोहित, गिरीश, सोनभद्र निवासी पीयूष और फर्रुखाबाद निवासी वैभव शादी में शामिल होने के बाद कार से लौट रहे थे। गोवर्धन आकर अमन, राहुल, वैभव और पीयूष कार से परिक्रमा मार्ग घूमने चले गए जबकि शेष दोस्त अपने घर लौट गए।
रात करीब डेढ़ बजे आन्यौर परिक्रमा मार्ग में बूरे वाली बगीची के सामने हादसा हुआ। अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई। रफ्तार अधिक होने से हादसा इतना भीषण हुआ कि कार चकनाचूर हो गई। चारों युवक कार में ही फं स गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उनको निकाला और उपचार के लिए मथुरा भेजा।
विज्ञापन
रास्ते में अमन अग्रवाल (22), पीयूष (21) निवासी सोनभद्र की मौत हो गई। राहुल मुखिया पुत्र कुंज बिहारी मुखिया और फर्रुखाबाद निवासी वैभव कृष्ण पुत्र उदय प्रताप को गंभीर हालत में नयति हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है। पीयूष आनंद इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था।