फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident due to fog

खड़ी स्कूल बस से टकराई जेनर्म, छह बच्चे घायल

Thu, 24 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 24 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident due to fog
संकेत और नंदगांव के मध्य खड़ी स्कूली बच्चों से भरी एक बस में पीछे से तेज गति से आ रही जेनर्म बस की टक्कर हो गई। घने कोहरे के कारण हुए हादसे में छह बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। स्कूल संचालक ने जेनर्म के चालक और कंडक्टर के खिलाफ नंदगांव चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीबी पौने नौ बजे कस्बे के एसडी पब्लिक स्कूल की बस 26 जनवरी की रिहर्सल के लिए बच्चों को बरसाना से ला रही थी। नंदगांव-संकेत के मध्य एक ढाबे से एक बच्चे को लेने के लिए विद्यालय की बस रुकी। घने कोहरे के कारण पीछे से तेज गति से आ रही जेनर्म बस स्कूल की बस से टकरा गई।
विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग बस की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख जेनर्म बस के ड्राइवर और कंडक्टर भाग खड़े हुए। लोगों ने जेनर्म और स्कूली बस से यात्रियों और बच्चों को निकाला। छह बच्चों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे विद्यालय के डायरेक्टर और चौकी इंचार्ज घटना की जानकारी ले रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार की उनसे टक्कर हो गई। इससे चौकी इंचार्ज और डायरेक्टर घायल हो गए। डायरेक्टर भीम चौधरी ने बताया कि जेनर्म के ड्राईवर और कंडक्टर के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed