फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   abondoned car found in vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र मिली लावारिस कार

Sat, 02 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 02 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
abondoned car found in vrindavan
सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील और आस्था के लिए विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में बीते दो दिन से एक कार लावारिस हालत में खड़ी रही। पुलिस ने शनिवार को कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


दिल्ली के रजिस्ट्रेशन नंबर (डीएल 3सी बीपी 1354) वाली सिलेटी रंग की ह्युंडई एसेंट कार बीते दो दिन से बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र की वीआईपी पार्किंग के समीप खड़ी थी। गाड़ी पर धूल-मिट्टी भी जमने लगी थी। शनिवार दोपहर तक कोई गाड़ी को लेने नहीं आया तो स्थानीय लोगों ने कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मेकेनिक की सहायता से गाड़ी का गेट खुलवाया और फिर गाड़ी के अंदर सघन पड़ताल की। इसके बाद गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी की लेकिन पता न चलने पर क्रेन की सहायता से गाड़ी को कोतवाली पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील क्षेत्र में दो दिन तक इस तरह किसी कार का मिलना सुरक्षा के दावों की पोल खोल रहा है। मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि गाड़ी मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किन हालातों में वह गाड़ी को यहां छोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed