{"_id":"87a389879b6900a943710957ca0b788a","slug":"abondened-bag-found-in-golden-temple-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में लावारिस बैग की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन को कोसी रेलवे स्टेशन पर रोककर चेक किया गया। ट्रेन के एसी-1 कोच में ये ट्राली बैग मिला।
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कोसी स्टेशन पर कंट्रोल से सूचना आई कि अमृतसर से मुंबई जा रही (ट्रेन नंबर 2904) में लावारिस बैग देखा गया है। तब तक ट्रेन होडल स्टेशन को पार कर चुकी थी।
9:39 बजे ट्रेन कोसी स्टेशन पर पहुंची। यहां चेकिंग की गई। ट्रेन के एसी-1 कोच में एक ट्राली बैग लावारिस मिला। बैग को ट्रेन से नीचे उतारकर खोला गया। उसमें कपडे़ और एक आधार कार्ड मिला। इस बीच करीब 15 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि बैग में मिला आधार कार्ड अजय कुमार कमलू, रायपुर छत्तीसगढ़ के नाम पर है। संपर्क करने पर अजय ने बताया कि उनके भाई का बैग दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया था।
बैग में जब कुछ नहीं मिला होगा तो चोर उसे ट्रेन में छोड़कर भाग निकले होंगे। अजय ने बताया कि वह अपने भाई को बैग लेने के लिए मथुरा जंक्शन भेज रहे हैं।
इधर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन में लावारिस बैग की सूचना से हड़कंप की स्थिति रही। जीआरपी-आरपीएफ के जवान ट्रेन में चेकिंग के लिए तैयार रहे।
ट्रेन के पहुंचने से पहले उनके पास कोसीकलां में चेकिंग और बैग में कपड़े मिलने के बारे में जानकारी पहुंच गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां ने बताया कि ऐहतियातन जंक्शन पर भी ट्रेन में चेकिंग की गई।