फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   aarogy setu ep

204627 लोगों ने किया एप डाउनलोड

Thu, 07 May 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
aarogy setu ep
मथुरा। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करने के लिए लांच किए गए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में प्रदेश में मथुरा नौवें स्थान पर आ गया है। मथुरा में वर्ष 2020 की अनुमानित आबादी 3181084 के हिसाब से मथुरा में 6.43 फीसदी लोगों ने ये एप अपनाया है। 5 मई तक कुल 204627 लोगों ने एप का उपयोग किया है। आयुष मंत्रालय ने ये लांच किया था, जिसमें इमुनटी बढ़ाने के उपाय भी सुझाए गए हैं।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करता है। इस एप की मदद से यूजर्स को अपने आसपास कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही इस एप में दिया गया सिस्टम आपको यह भी बताता है कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। प्रदेश में 30 अप्रैल तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने एप डाउनलोड किया है। आरोग्य सेतु एप को पिछले महीने दो अप्रैल को लांच किया गया था। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस एप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed