फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AAP MLA from badarpur is from mathura

ब्रज के नारायण की जीत से खुला ‘आप’ का खाता

Wed, 11 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/कोसीकलां Updated Wed, 11 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA from badarpur is from mathura
दिल्ली में आप का परचम फहराने में सबसे पहली जीत की घोषणा यूपी के गांव कोटवन के एक किसान और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एनडी शर्मा से हुई। शर्मा की जीत पर गांव में जश्न का माहौल है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने उन्हें और उनके परिवारीजनों को फोन पर बधाई दी और जल्द गांव आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन


कोटवन के किसान नेपाल शर्मा के ज्येष्ठ पुत्र एनडी शर्मा कुछ वर्ष से दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहकर प्रोवीजन स्टोर की दुकान चलाते थे। इंटर तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद में वह अपने माता-पिता और भाई लालाराम के साथ दिल्ली के ही होकर रह गए। हालांकि वे आज भी अपने खेती स्वयं ही यहां आकर संभालते हैं। तीन वर्ष पूर्व वह आम आदमी पार्टी से जुडे़।
विज्ञापन


उनकी ईमानदारी और जुझारू व्यक्तित्व को देखते हुए पार्टी ने पिछली बार उन्हें बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा। यहां उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा करते हुए टिकट दिया। इस बार भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी से हिसाब चुकता कर उन्होंने 47,583 वोट से जीत दर्ज की। बताते चलें कि नतीजों में सबसे पहले एनडी शर्मा की जीत की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी की जीत का खाता खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी सुमेर सिंह, पूर्व प्रधान जबर सिंह ने कहा गांव उनके स्वागत के लिए तैयार है। चौधरी उधम सिंह, गंगी सिंह, हीरा सिंह चौधरी, सत्यभान सिंह, डालचंद मेंबर, कल्लू प्रधान, चौधरी चुन्नी लाल, करन सिंह नवीपुरिया आदि ने जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed