फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   aaatmahatya ?kiya

जिंदगी से परेशान रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
aaatmahatya ?kiya
मथुरा। सदर बाजार के गोपी गेस्ट हाउस में रिटायर्ड फौजी पंखे से लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उस पर लिखा था जिंदगी से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। किसी पर कोई कर्ज नहीं है। फौजी का परिवार से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की गोकुलधाम कॉलोनी, औरंगाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह (50) पुत्र ओमप्रकाश का रिटायर्ड फौजी था। काफी दिनों से परिवार से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम फौजी गोकुल बैराज मोड़ के पास गोपी गेस्ट हाउस में पहुंचा। यहां पर कमरा नंबर 15 किराए पर लिया। उसके बाद रात को खाना खाकर कमरे में घुसा तो फिर नहीं निकला। सुबह तक न निकलने पर गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को चिंता हुई। झांककर देख तो पंखे से फौजी लटका हुआ था। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि दो-तीन लाइन का सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला है। उस पर जिंदगी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाना बताया, वहीं किसी पर कर्ज से साफ इनकार किया गया है।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए तथ्य
रिटायर्ड फौजी के पंखे से लटके मिलने की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए। इसके अलावा हेड राइटिंग एक्सपर्ट के लिए सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed