फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man was beaten to death due to enmity

Mathura News: रंजिश में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten to death due to enmity
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश के चलते पहले तो युवक का अपहरण कर पिटाई की। इसके बाद मृत समझकर छोड़कर आरोपी भाग गए। युवक के पिता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोविंद नगर के डीग गेट स्थित मोहल्ला अर्जुनपुर निवासी चरन सिंह ने बताया कि उनका बेटा ओम प्रकाश होलीगेट सेठ बाड़ा में कपड़े की दुकान पर कार्य करता है। 14 जनवरी को वह कार्य पर गया और देर रात तक नहीं लौटा। उन्होंने दुकान स्वामी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मंगलवार को काम कम होने के कारण सभी स्टाफ की 4 बजे ही छुट्टी कर दी। शाम साढ़े सात बजे बेटे का फोन आया कि वह राकेश के साथ घर आ रहा है, देर रात बेटा घर नहीं पहुंचा। इसके बाद खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


15 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने बताया कि बेटा कोसीकलां स्थित जंगल में बेहोश पड़ा है। वह कोसीकलां पहुंचे। यहां उनका बेटा अधमरी हालत में मिला। बेटे ने बताया कि घर के पास रहने वाले घनश्याम के साले गोवर्धन के जतीपुरा निवासी राकेश अपने एक साथी के साथ उसे कोसीकलां ले गए। यहां उसकी पिटाई की और मृत समझकर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के पिता का आरोप है कि राकेश के जीजा घनश्याम के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। घनश्याम तथा उनके साले राकेश पहले भी मारपीट कर चुके हैं। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर तीनों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed