फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man died under suspicious circumstances at a pipe factory

Mathura News: पाइप फैक्टरी में युवक की संदिग्ध मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances at a pipe factory
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कोटवन के समीप स्थित स्वास्तिक पाइप फैक्टरी में कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कंपनी के भीतर क्वालिटी लैब के एक केबिन में कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला। हालांकि मौत के कारण का पता नहीं चला है। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पलवल निवासी वीरेंद्र (40) स्वास्तिक फैक्टरी के क्वालिटी डिपार्टमेंट में पिछले करीब 18 वर्षों से कार्यरत था। वह पाइप चेकिंग का कार्य करता था। परिजन के अनुसार वीरेंद्र शनिवार सुबह 7:55 बजे रोजाना की तरह काम पर गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह जब परिजन कंपनी पहुंचे और कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ क्वालिटी डिपार्टमेंट में गए, तो वहां कुर्सी पर वीरेंद्र का शव मिला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि वीरेंद्र ने शाम करीब 5-6 बजे तक साथियों के साथ काम किया था और मिल नंबर-5 के पास जाने की बात कही थी, लेकिन फिर वह नजर नहीं आया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed