फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a young man dead due to lighting fall in rain

बरसात में बिजली गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 22 Jul 2019 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
a young man dead due to lighting fall  in rain
फरह (मथुरा)। सोमवार की शाम बरसात के दौरान बिजली गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में शोक का वातावरण है।
विज्ञापन

थाना फरह के कस्बा ओल के गांव भदरुआ निवासी भीकम सिंह (35) उर्फ भिक्को अपने मित्र भोलू के साथ बाइक से सोमवार की शाम भरतपुर जा रहे थे। बाइक को भोलू चला रहा था, जबकि भीकम सिंह पीछे बैठा था।
दोनों गांव पीपला के करीब पहुंचे तभी बरसात शुरू हो गई। भोलू ने बाइक को किनारे लगा लिया और कुछ देर ठहर गए। बरसात के हल्का होने के बाद भोलू ने बाइक स्टार्ट की और भीकम को बैठाकर आगे बढ़ा। इसी बीच भीकम पर बिजली गिर पड़ी।
विज्ञापन

बिजली गिरते ही भीकम बाइक से नीचे गिर पड़ा। लोगों द्वारा शोर मचाने पर भोलू ने बाइक को रोका और लोगों की मदद से भीकम सिंह को अस्पताल के लिए ले गया, यहां चिकित्सकों ने भीकम सिंह को मृत घोषित कर दिया। भोलू ने बताया कि कुछ पता ही नहीं चला था। अचानक बिजली गिरी थी। वह तो कुछ समझ ही नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed