{"_id":"687e8e116b40530bf0099919","slug":"a-young-man-caught-a-woman-who-had-gone-to-graze-goats-mathura-news-c-369-1-mt11002-133005-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बकरी चराने गई महिला को युवक ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बकरी चराने गई महिला को युवक ने दबोचा
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई महिला को एक युवक ने घास की गठरी उठाने के बहाने दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने महिला को काट लिया। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फरह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला के पुत्र ने बताया कि रविवार को उसकी मां बकरी चराने गई थीं। पास में घास काट रहे रविकांत ने मां को घास की गठरी उठाने के लिए अपने पास बुलाया। आरोप है तभी आरोपी ने महिला को दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो उसका गला दबाने लगा।
महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घरवालों को जानकारी दी। परिजन ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने महिला के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।