फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A workshop on Data Science was held at BSA College of Engineering.

Mathura News: बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हुई डेटा साइंस पर कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A workshop on Data Science was held at BSA College of Engineering.
बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में डेटा साइंस पर हुई कार्यशाला में बैठे विद्यार्थी। 
मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कोड्सक्वाड्ज के सहयोग से डेटा साइंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। आयोजन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग ने किया। इससे विद्यार्थियों के प्रोग्रामिंग कौशल और तकनीकी ज्ञान को सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञ तनय किशोर मिश्रा ने डेटा साइंस यूजिंग पाइथन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेटा साइंस के क्षेत्र में पायथन सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली और पसंदीदा प्रोग्रामिंग भाषा है। डेटा साइंस से प्राप्त निष्कर्ष आज के समय में किसी भी व्यवसाय और उद्योग की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन इं. नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल एवं रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं बल्कि उद्योग जगत के वास्तविक प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गा पूजा, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह सहित सभी शिक्षकगण एवं बीटेक कंप्यूटर साइंस तथा एमसीए के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed