{"_id":"694c42adcbf6b17c3f09ee6f","slug":"a-worker-died-when-the-rooms-ceiling-collapsed-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101029-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कमरे की छत धराशायी होने से एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कमरे की छत धराशायी होने से एक मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित नंदनवन सोसायटी के समीप प्लाॅट में बने कमरे की छत धराशायी होने से एक मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा। घटना हाेते ही ठेकेदार मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
छटीकरा मार्ग स्थित नंदनवन सोसायटी के पीछे खाली प्लॉट में एक कमरा बना था। बुधवार को भू स्वामी के कहने पर ठेकेदार सुजीत ने दो मजदूर मांट क्षेत्र के लोहागढ़ निवासी जयवीर सिंह एवं धर्मेंद्र को कमरे की छत को उतारने के काम पर लगाया। छत को तोड़ने के दौरान अचानक पुरानी बनी छत धराशायी हो गई। छत के नीचे खड़ा जयवीर मलबे में दब गया। मजदूरों व पुलिस ने जयवीर को गंभीर हालत में मथुरा के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत नहीं आई है। पता लगाया जा रहा है।