फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman was found hanging.

Mathura News: फंदे से लटकी मिली महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A woman was found hanging.
नौहझील। गांव बरौठ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पति ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह गांव बरौठ निवासी गुड्डू की पत्नी ममता (35) अपने घर में पशुओं के घेर में फंदे पर लटकी मिली। बच्चों ने मां को फंदे पर झूलते देखकर शोर मचाया। परिजन की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के परिवारवालों ने गांव के युवक पर ममता की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वीडियोग्राफी में डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को युवक से हुई थी मारपीट
मृतका के पति गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव का युवक घर में कूद गया था, जिसके चलते घरवालों ने युवक की पिटाई लगाई थी, जिसमें युवक की सिर में चोट भी आई। वह अपने पिता का इलाज कराने के लिए गांव से बाहर गए थे। घर पर पत्नी के साथ बच्चे मौजूद थे। बौखलाए युवक ने दोबारा घर में आकर पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
हत्या का आरोप लगने के बाद नहीं चढ़ी बरात, घरवाले भागेनौहझील। परिजन द्वारा हत्या का आरोप गांव के जिस युवक पर लगाया गया उसके भाई की शनिवार को शादी थी। शाम को गांव से बरात जानी थी। घर में शादी की खुशियां छाई हुईं थीं। घर में नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। हत्या की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और परिजन घर का ताला बंद करके भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed