{"_id":"61dc4f936702da3e746c6ec0","slug":"a-vicious-man-who-cheated-by-becoming-a-finance-employee-with-devotees-was-arrested-mathura-news-mtr511572715","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं के साथ फाइनेंस कर्मचारी बन ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं के साथ फाइनेंस कर्मचारी बन ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। एक सप्ताह पूर्व फाइनेंस कर्मचारी बनकर राधारानी के दर्शन करने आए नोएडा के तीन श्रद्धालुओं के साथ ठगी करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर ने पीड़ित श्रद्धालुओं से ऑनलाइन खाते में रुपये ट्रांसफर कराए थे।
दो जनवरी को नोएडा निवासी जयप्रकाश परिजनों के साथ राधारानी के दर्शन करने बरसाना आए थे। मंदिर तिराहे पर गाड़ी को ओवरटेक कर तीन युवकों ने रोक लिया। अपने आपको फाइनेंस कर्मचारी बताते हुए जबरन जयप्रकाश से खाते में 10000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित श्रद्धालु ने घटना की शिकायत थाना बरसाना में दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने ट्विटर पर सीएम व एसएसपी को लिखित शिकायत की।
बरसाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर को रविवार को कांमा-बरसाना रोड से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम धीरज निवासी दिवाका थोक नंदगांव बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक ने बताया कि शातिर फाइनेंस की आड़ में श्रद्धालुओं का ठगता था।