फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A trustee wants to take over the trust's land

Mathura News: ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करना चाहता एक ट्रस्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A trustee wants to take over the trust's land
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित वेशकीमती भूमि को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद में शामिल दूसरे पक्ष की ओर से भागवताचार्य राधेश्याम शास्त्री ने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से देश-विदेश में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। भक्तों के सहयोग से वर्ष 2007 में उन्होंने पिता के नाम से श्रीगिरिराज सेवा ट्रस्ट की स्थापना की थी, इसमें आठ ट्रस्टी हैं। इसमें एक को छोड़ सभी ट्रस्टी एकमत हैं, जबकि केवल एक व्यक्ति इस भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को वह अपने पुत्र के साथ झारखंड में कथा करने गए थे तभी ट्रस्ट की भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से आधा दर्जन बदमाशों ने हंगामा किया। वहां रह रहे लोगों से मारपीट की। इस घटना के साक्ष्य एवं वीडियो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीगिरिराज सेवा ट्रस्ट की वृंदावन स्थित भूमि पर गोशाला, प्याऊ बनी है।
विज्ञापन

इसमें लगभग 10 गाय एवं सेवक रहते हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इससे पहले प्रथम पक्ष ने 25 जनवरी को हुई घटना की शिकायत पुलिस से की थी और बताया कि वह जमीन उनकी है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, स्वामी देवकीनंदन शर्मा, नृसिंह देव गोस्वामी, श्यामसुंदर गोस्वामी, महेंद्र प्रसाद शर्मा, अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed