{"_id":"6a36e37a9617963140023a6a","slug":"a-surge-of-devotion-at-the-shri-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-103192-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वीकेंड पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों में लगीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वीकेंड पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गलियों में लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में वीकेंड होने के कारण श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शनों के लिए सुबह से ही आस्था का ऐसा रेला उमड़ा कि मंदिर की ओर जाने वाली सभी गलियां और रास्ते भक्तों से खचाखच भर गए। ठाकुर जी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों तक कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
शनिवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही विद्यापीठ चौराहा और वीआईपी मार्ग से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थीं। जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा क्षेत्र ठाकुर जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि मंदिर परिसर से लेकर आसपास के बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद दिखी। वन-वे व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी जिससे श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सुरक्षित दर्शन कर सकें।