फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A surge of devotion at Shiva temples on the last Monday of Sawan

Mathura News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A surge of devotion at Shiva temples on the last Monday of Sawan
सोमवार पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए भूतेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़। 
मथुरा। सावन के अंतिम सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, गोकर्णेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव, गल्तेश्वर महादेव सहित शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन के साथ शिवलिंग का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ शाम को मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिरों के आसपास प्रसाद, फूल और पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी रहीं। कई श्रद्धालुओं ने सावन के अंतिम सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भक्ति और आस्था से सराबोर वातावरण में पूरे दिन धार्मिक जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed