{"_id":"6a1c86ca0a71abb2250b654d","slug":"a-network-of-cables-to-be-laid-at-a-cost-of-346-crore-mathura-news-c-369-1-mt11002-147271-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में बिजली व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा सुधार, 3.46 करोड़ की योजना से बदलेगी जर्जर लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में बिजली व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा सुधार, 3.46 करोड़ की योजना से बदलेगी जर्जर लाइनें
Mon, 01 Jun 2026 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:11 AM IST
सार
मथुरा में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 3.46 करोड़ रुपये की लागत से नई 11 केवी लाइन और अंडरग्राउंड केबल बिछाने की योजना बनाई गई है। इससे ओवरलोडिंग, फॉल्ट और अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याओं में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
डीवीवीएनएल
- फोटो : शोसल मीडिया
विस्तार
मथुरा जिले की बिगड़ती बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. ने कार्ययोजना तैयार की है। करीब 3.46 करोड़ रुपये की लागत से जिले में नई 11 केवी विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मुख्य अभियंता कार्यालय से टेंडर जारी किए गए हैं।
जिले के कई इलाकों में वर्षों पुरानी विद्युत लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। बढ़ती आबादी और बिजली की खपत के कारण मौजूदा लाइनें क्षमता से अधिक लोड झेल रही हैं। यही वजह है कि थोड़ी सी तकनीकी खराबी होने पर बड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। वहीं ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंकने और लाइन में फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
नई 11 केवी लाइन बिछने से बिजली की आपूर्ति अधिक सुरक्षित और स्थिर हो सकेगी। परियोजना में आधुनिक तकनीक की केबल और मजबूत विद्युत ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे लाइन लॉस कम होगा और आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी। परियोजना पूरी होने के बाद शहरी और ग्रामीण दोनों में उपभोक्ताओं को वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य कराया जाना है।
विज्ञापन
यहां डाली जाएंगी नई केबल
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि गोवर्धन-जतीपुरा टाउन में 1.90 किलोमीटर, लक्ष्मी नगर टाउन-2 में 2.30 किलोमीटर, राया-सोनई में 4 किलोमीटर, कैंट-जयगुरुदेव-ज्योति नगर में 3 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। वहीं कृष्णा नगर के नानकपुर में .05 किलोमीटर, कृष्णानगर मसानी में 3 किमी, गोविंदपुर के गौर केंद्र फीडर प्रथम में तीन किलोमीटर तथा शिवानी नगर फीडर में तीन किलोमीटर केबल डाली जाएगी।