फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A large number of devotees reached Vrindavan in the month of Kartik to have darshan of Thakur ji

UP: अनुराधा-शोभन संयोग में भक्ति का सागर उमड़ा, ठाकुरजी के दर्शनों को श्रद्धा में डूबी वृंदावन की गलियां

Sat, 25 Oct 2025 07:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Oct 2025 07:54 PM IST
सार

कार्तिक मास के पावन अवसर पर ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के दर्शनों के लिए वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग के संयोग ने इस दिन को अत्यंत शुभ बना दिया। ठाकुरजी के मंदिर के आसपास की गलियां भक्तों से खचाखच भरी रहीं।

विज्ञापन
A large number of devotees reached Vrindavan in the month of Kartik to have darshan of Thakur ji
गलियां श्रद्धालुओं से खचाखच भरीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मास में ठा. श्री बांकेबिहारी के दर्शन बड़े ही शुभ माने जाते हैं। इसलिए वृंदावन में श्रद्धालुओं को सैलाब उमड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि भीड़ से गलियां खचाखच हो रही हैं। भीड़ में महिलाएं और बच्चों को फंसकर बुरा हाल हो रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में आ रहे श्रृद्धालु आ रहे हैं। स्थिति यह है कि होटल, धर्मशालाओं के साथ-साथ आश्रम तक फुल हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को पड़ने वाले अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग के संयोग ने इस दिन को बेहद विशेष बना दिया है। इस विशेष दिन का लाभ उठाने के लिए बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दरबार में दस्तक दी है। ठा. श्री बांकेबिहारी के सभी गेट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिए। मंदिर परिसर तक जाने वाले सभी मार्ग और कुंज गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ती दिखाई दी।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग, मथुरा रोड, रमणरेती, रुक्मिणी बिहार, चैतन्य विहार, विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहा, रतन छत्री, कालीदह मार्ग, अटल्ला चुंगी और गौतमपाड़ा तिराहे पर बने सभी होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम और धर्मशालाओं के कमरे भर गए। ठाकुर जी के दर्शन के बाद श्रद्धालु विभिन्न रास्तों पर घूमते दिखाई दिए। देर रात तक होटल और धर्मशाला की तलाश में घूम रहे श्रद्धालुओं ने अन्य स्थानों की ओर रुख किया। मान्यताओं के अनुसार ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु कार्तिक मास की एक रात वृंदावन में रुकना चाहते हैं। सुबह सुबह दर्शन करने से बड़ा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed