फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fire broke out in a clothing warehouse, causing panic

Mathura News: कपड़े के गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a clothing warehouse, causing panic
चौबिया पाड़ा स्थित कपड़े के कारखाने में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : mathura
मथुरा। चौबिया पाड़ा स्थित कपड़े के गोदाम में बुधवार रात करीब दस बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के निवासियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। 10 से 12 लख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी अमित चतुर्वेदी ने बताया कि वह खाना खाकर अपने कमरे में गए तो पड़ोस के मकान से धुंआ उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने पुलिस और अग्निशमन को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मियों ने गोदाम का शटर खोलकर आज पर काबू पाया। गोदाम के मालिक माधव माहेश्वरी ने बताया कि गोदाम में स्कूली ड्रेस तथा स्वेटर आदि बनाने का काम होता है। कीमती मशीन भी जलकर राख हो गई हैं। हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed