फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A fine of over one crore rupees was collected.

Mathura News: एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A fine of over one crore rupees was collected.
मथुरा। स्टांप चोरी के मामलों में तारीखों के बाद भी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व की क्षति को रोकने के लिए कोर्ट में कई साल से लंबित चल रहे सात मामलों में एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी के कोर्ट में सुनवाई के बाद स्टांप शुल्क की कमी और अर्थदंड सहित 1 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं। इन मामलों में विपक्षियों को सुनवाई के लिए कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन किसी ने अपना ठोस साक्ष्य या प्रतिवाद कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया। इस पर सेमरी रघुलीला कोलोनाइजर्स के दो मामलों, छिनपारई बांगर के वेदराम के विरुद्ध दो मामले व डहरौली और कोसीकलां में राजेंद्र सिंह व अहसान आदि के मामलों में ये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed