फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A festival special train will run between Khajuraho and Hazrat Nizamuddin.

Mathura News: खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A festival special train will run between Khajuraho and Hazrat Nizamuddin.
मथुरा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन खजुराहो और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी। दोनों दिशाओं में यह 13-13 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01913 खजुराहो से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 21 अक्तूबर से 18 नवंबर 2026 तक रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:15 बजे खजुराहो से चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। मार्ग में यह छतरपुर, टीकमगढ़, दैलवारा कॉर्ड लाइन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा और ग्वालियर में रुकेगी। इसके बाद यह मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां होते हुए आगे बढ़ेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01914 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें पांच स्लीपर, 12 सामान्य श्रेणी, एक एसी थ्री टियर और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
विज्ञापन



रद हुई खजुराहो-रुंधी एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस रद की है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसके स्थान पर खजुराहो और हजरत निजामुद्दीन के बीच गाड़ी संख्या 01913/01914 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि परिचालन संबंधित कारणों का समाधान होने के बाद रद हुई ट्रेन को फिर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed