{"_id":"6959735676920f8a12013df6","slug":"a-festival-hall-will-be-built-in-every-gram-panchayat-mathura-news-c-369-1-mt11018-140678-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेंगे उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेंगे उत्सव भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ग्राम पंचायतों को और हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम सभा स्तर पर ग्रामीणों के लिए इंटीग्रेटेड कैंपस बनाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को अब अपने बच्चों की शादी के लिए महंगा मैरिज होम नहीं लेना पड़ेगा। सरकार ग्राम सभा स्तर पर उत्सव भवन बनाने की तैयारी में है।
जनपद की सभी 495 ग्राम पंचायतों के निवासियों के लिए सरकार ने नए वर्ष में कई सुविधाएं इंटीग्रेटेड कैंपस में देने पर अपनी मोहर लगाई है। दरअसल, मुख्यमंत्री का कहना है कि उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर तभी बन सकता है, जब हमारी ग्राम पंचायतें भी आत्मनिर्भर बनें। ग्राम पंचायतों की आय को बढ़ाने के लिए योजना बनाकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में इंटीग्रेटेड कैंपस बनाए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाए जाने वाले इंटीग्रेटेड कैंपस में विद्यालय, उत्सव भवन, खेल के मैदान, ओपन जिम, पार्क और मॉडल शॉप आदि सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
इसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा भूमि का चयन किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। इनका निर्माण ऐसे स्थान पर होगा, जहां पर हर किसी की पहुंच आसान हो। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि इंटीग्रेटेड कैंपस स्थापित करने से ग्रामवासियों को बड़ा लाभ होगा। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा।