फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A farmer sold land while concealing his caste and then demanded 25 lakh rupees in extortion money from the buyer.

Mathura News: जाति छुपाकर किसान ने बेची जमीन खरीदार से मांगी 25 लाख की चौथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A farmer sold land while concealing his caste and then demanded 25 lakh rupees in extortion money from the buyer.
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी जाति छिपाकर और खुद को सवर्ण बताकर लाखों की जमीन बेच दी। आरोप है कि बैनामा होने के बाद आरोपी ने खरीदार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख की रंगदारी मांगी। न्यायालय के आदेश पर किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मथुरा के थाना हाईवे, धौलीप्याऊ, चंद्रपुरी निवासी आकाश ने बताया कि जैंत के रामताल निवासी ऋषि ने खुद को सवर्ण जाति का बताकर कहा कि उनकी जमीन सुनरख आबादी क्षेत्र में है। विश्वास दिलाने के लिए उसने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र और खतौनी जैसे दस्तावेज दिखाए। पीड़ित ने 84.5 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा किया और 21 अगस्त 2025 को बैनामा करा लिया। 24 अगस्त को जब पीड़ित अपने प्लॉट पर जा रहा था, तो आरोपी ऋषि ने अपने अज्ञात साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने अपनी असलियत उजागर करते हुए कहा कि वह सवर्ण नहीं अनुसूचित जाति से है। आरोपी ने पीड़ित से प्लॉट के बदले में 25 लाख की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर जान से मारने या एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ऋषि के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रंगदारी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed