फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A 100% sewer line network will be laid in Mathura-Vrindavan.

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में शत-प्रतिशत सीवर लाइन का जाल बिछेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A 100% sewer line network will be laid in Mathura-Vrindavan.
मथुरा। सीवर लाइन से वंचित काॅलोनियों में सीवर लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। जल निगम ने अमृत 2.0 योजना के तहत संशोधित 1382 करोड़ रुपये का खाका खींचकर शासन को भेजा है। वर्तमान में 21.43 फीसदी क्षेत्रों में ही सीवर लाइन की व्यवस्था है। इसलिए शत-प्रतिशत सीवर का जाल बिछाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

नगर निगम मथुरा-वृंदावन में वर्तमान में सीवरेज नेटवर्क मात्र 21.43 प्रतिशत है। शेष 78.57 प्रतिशत सीवर व्यवस्था के लिए अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत प्लान तैयार किया गया है। वर्तमान में 78 फीसदी क्षेत्रों का सीवर का गंदा पानी खुले नालों के माध्यम से टैपिंग करके सीवेज शोधन संयंत्रों पर पहुंच रहा है। जल निगम के अधिकारियों ने तीन दिन पहले विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। वर्तमान में मसानी, वृंदावन (अधिकतर कॉलोनी), ट्रांस यमुना और लक्ष्मीनगर (अधिकतर कॉलोनी) इन क्षेत्रों में सीवर लाइन पड़ी है। नई सीवर लाइन बिछाने के लिए नगर निगम ने मथुरा-वृंदावन को 5 जोन में बांटा है। मंजूरी मिलने के बाद सीवर लाइन बिछाने का जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

--
पहले का प्रस्ताव हो चुका है निरस्त
इससे पहले विभाग ने सीवर व्यवस्था के लिए 2744.63 करोड़ रुपये की लागत प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन वह निरस्त कर दिया। इसके बाद विभाग ने संशोधित प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत-2 योजना के तहत मथुरा-वृंदावन में शेष 78.57 प्रतिशत हिस्से में सीवर लाइन बिछाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए 1382 करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। वर्तमान में सीवरेज नेटवर्क मात्र 21.43 फीसदी है, लेकिन इसे जल्दी ही शत-प्रतिशत किया जाएगा।
जग प्रवेश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed