फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शनि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे वीके सिंह

शनि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे वीके सिंह

Sun, 01 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 01 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कोसीकलां। पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जनरल वीके सिंह ने शनिवार को कोकिलावन स्थित शनि देव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में शनि देव की सपरिवार पूजा अर्चना की। इसके बाद वीके सिंह करीब 1 घंटे तक मंदिर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह सुबह 9 बजे अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ कोकिलावन धाम पहुंच गए थे। बिना किसी पूर्व सूचना के आए पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री ने मंहत महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज के सानिध्य में परिवार सहित पूजा की। उन्होंने बृज के विकास लेकर महंत से चर्चा भी की। इस दौरान महंत प्रेमदास महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती को दर्शन के लिए आने का न्यौता दिया। मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व में भी जनरल वीके सिंह मंदिर में आकर शनि देव की पूजा कर चुके हैं। इस बार वे सपरिवार दर्शन के लिए आए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed