{"_id":"2-64173","slug":"Mathura-64173-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी पॉजिटिव मरीज को नहीं मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी पॉजिटिव मरीज को नहीं मिला उपचार
Mathura
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। एचआईवी पॉजिटिव लोगों के साथ ठीक बरताव किया जाए, इसके लिए तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य महकमा इसको लेकर कितना जागरूक हुआ, इसका अंदाजा हाल ही प्रकाश में आए एक मामले से लगाया जा सकता है।
जिला अस्पताल में एचआईवी ग्रसित एनीमिया की एक पीड़िता इलाज के लिए पहुंची। यहां विभाग ने उसे ब्लड देने से इनकार कर दिया। यह भेदभावपूर्ण व्यवहार उसी इमारत में हुआ जिसकी दीवारें एड्स से बचाव और एड्स पीड़ितों से बेहतर बरताव के लिए जागरूकता फैलाने वाले नारों से रंगी हैं। मामले में मथुरा पॉजिटिव प्यूपिल वेलफेयर सोसाइटी ने अस्पताल प्रशासन की शिकायत प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया मरीज का उपचार करने के स्थान पर उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।