{"_id":"62c1cf4c5d7f926ece3c7c18","slug":"90-thousand-vehicles-passed-at-toll-plaza-in-48-hours-mathura-news-mtr520236519","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर 48 घंटे में गुजरे 90 हजार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर 48 घंटे में गुजरे 90 हजार वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन-करमन बॉर्डर पर टोल प्लाजा शुरू होने के 48 घंटे के अंदर करीब 90 हजार वाहनों का आवागमन हुआ। मथुरा से दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी लाइनों में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसके पीछे प्रशिक्षित स्टॉफ का न होना बताया जा रहा है। वहीं मंथली पास बनवाने के लिए प्लाजा पर भीड़ लगी रही।
पलवल के तूमसरा में टोल प्लाजा बंद करने के बाद राजमार्ग प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार रात में उत्तर प्रदेश-हरियाणा की सीमा पर गांव करमन के समीप टोल टैक्स प्लाजा शुरू कर दिया। राजमार्ग पर टोल प्लाजा शुरू होने के बाद मथुरा-दिल्ली के मध्य जाने वाले छोटे वाहनों को एक तरफ की 120 रुपये और दोनों तरफ का 220 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता था।
अब इन्हें ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। अब गदपुरी व करमन बॉर्डर के टोल प्लाजा को मिलाकर एक तरफ का 170 रुपये टोल व दोनों ओर का टोल 220 के स्थान पर 260 रुपये देने होंगे। टोल प्लाजा के मैनेजर भूपेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा शुरू होने के 48 घटें के अंदर करीब 90 हजार वाहनों के गुजरने का अनुमान है।
विज्ञापन
जाम में फंसे रहे वाहन
टोल प्लाजा पर बने बूथों पर प्रशिक्षित स्टॉफ न होने से मथुरा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सुबह से शाम तक जाम में फंसे रहे। चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच लोगों की टोल कर्मचारियों से कई बार बहस भी हुई। लोग आपस में उलझते भी रहे। मैनेजर का कहना था कि स्टॉफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है, एक दो दिन में समस्या समाप्त हो जाएगी।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हिंदुस्तान एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने करमन बॉर्डर टोल प्लाजा को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम कमलेश गोयल को सौंपा, इसमें गदपुरी टोल प्लाजा की तर्ज पर चार किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के वाहन चालकों को टोल फ्री की सुविधा देने, 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों के वाहन चालकों 200 रुपये प्रति माह की दर पर मंथली पास, बिना किसी पूर्व सूचना के टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। आसपास के दायरे में आने वाले लोगों का अभी मासिक पास नहीं बना है और उनको टोल कटवा कर प्लाजा को पार करना पड़ रहा है। उन्हें एक माह तक स्थानीय लोगों को आईडी दिखाकर टोल पार कराने की सुविधा देने तथा प्रशिक्षित स्टाफ तैनात कर जाम की समस्या को समाप्त करने की मांग की। चौधरी वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिब्रान हुसैन एडवोकेट, विनीत कुमार, सौरभ सिंह, हाजी साकिब नाहर, आबिद हुसैन, वसीम आदि थे।