फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   9 members of the family are positive, yet did not lose courage

परिवार के 9 सदस्य पॉजिटिव, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
9 members of the family are positive, yet did not lose courage
मथुरा। होटल कारोबारी नवीन गर्ग के परिवार में नौ लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी ने इस पर विजय पा ली है। वृद्धा मां से लेकर बच्चे सहित परिवार के नौ सदस्य अब सही हो गए हैं। परिवार ने दवा, दुआएं और हिम्मत से काम लिया।
विज्ञापन

नवीन ने बताया 12 अप्रैल को परिवार के सदस्यों को कोरोना नेे घेरना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे करके 74 वर्षीय मां व बच्चों समेत परिवार के नौ सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए। डॉक्टर संजय सूद व डॉक्टर आशीष गोपाल से परामर्श करके घर में ही इलाज शुरू कर कर दिया। मां समेत परिवार के कुछ सदस्यों को ऑक्सीजन भी लगाई गई। माताजी का ऑक्सीजन लेवल 75 तक पहुंच चुका था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुझे कोरोना नहीं था, लिहाजा पूरे परिवार को संभालने की जिम्मेदारी थी। सवेरे किस समय उठना है, किस समय योगा कराना और कितने बजे खाना। परिवार के साथ बैठकर हंसी ठिठोली भी कर लेते थे। समय-समय परिवार के सदस्य प्रमोद गर्ग कसेरे व मनीष गुप्ता भी प्रोत्साहित करते रहे। अब मां स्वर्ण लता गर्ग समेत परिवार के सभी सदस्य ठीक हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना किसी युद्ध से कम नहीं है। मन बनाकर चलिए कि हमें इससे जीतना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed