{"_id":"1e76d0f9a486b4a920a57eca7c8d149c","slug":"75-voting-in-gram-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों ब्लाक में कुल 75 प्रतिशत मतदान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों ब्लाक में कुल 75 प्रतिशत मतदान हुआ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में ग्राम पंचायत के पहले चरण का मतदान गोलीबारी की घटनाओं के बीच हुआ है। इसमें 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें चौमुंहा ब्लाक के अंतर्गत 72.09 प्रतिशत, छाता ब्लाक में 75.99 और नंदगांव ब्लॉक क्षेत्र में 76.01 प्रतिशत वोट डाले गए।
लोगों में मतदान के प्रति अच्छा-खासा रुझान नजर आया। पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक जिले में 13.58 प्रतिशत मतदान हो गया।
इसमें 13.69 प्रतिशत चौमुंहा, 13.60 प्रतिशत छाता और 13.46 प्रतिशत नंदगांव में वोट डाले जा चुके थे। इसके बाद 11 बजे तक 35.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें छाता में 37.57 प्रतिशत, चौमुंहा में 33.21, नंदगांव में 38.81 प्रतिशत वोट डाले गए।
दोपहर एक बजे तक मतदान का यह प्रतिशत 51.78 हो गया। इसमें छाता में 53.81, चौमुंहा में 50.20, नंदगांव ब्लाक में 51.33 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर तीन बजे यह आंकड़ा 61.17 प्रतिशत पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसमें चौमुंहा में 66.50, छाता में 66.60, नंदगांव में 65.40 प्रतिशत मतदान था। मतदान के अंतिम समय तक कुल 75 प्रतिशत वोट डाले गए। इसमें सर्वाधिक वोट विकास खंड नंदगांव में 76.01 प्रतिशत पड़े।